स्टॉकत्योहार का सीज़न

त्योहार का स्टॉक: पिछले साल की बिक्री से योजना

· 5 मिनट की पढ़ाई

त्योहार के हफ़्तों में कपड़े की दुकान का साल बनता है — और तभी ग़लत ख़रीद सबसे ज़्यादा चुभती है। याद बताती है क्या बिका; आपके बिल ठीक-ठीक बताते हैं कौन-से डिज़ाइन, साइज़ और रंग, और कब। भीड़ से काफ़ी पहले शुरू करने के छह स्टेप, लगभग इसी क्रम में।

1. पिछला सीज़न पीस-दर-पीस देखें

पिछले साल के उन्हीं हफ़्तों की आइटम के हिसाब से बिक्री निकालें: कौन-सी कैटेगरी और कौन-सी क़ीमत की रेंज बिकी, कौन-से डिज़ाइन जल्दी ख़त्म हुए, और कौन-से शेल्फ़ पर पड़े रहे।

मात्रा के साथ मार्जिन भी देखें। पतले मार्जिन पर तेज़ बिकने वाला डिज़ाइन उतना नहीं कमाता जितना दिखता है।

2. साइज़ कर्व समझें

एक स्टाइल में सारे साइज़ बराबर नहीं बिकते। पिछले सीज़न में M और L, S और XXL से दोगुनी तेज़ी से बिके हों, तो हर एक का एक-एक नहीं, बल्कि उसी कर्व के हिसाब से साइज़ सेट ख़रीदें — कम टूटे सेट, कम लौटते ग्राहक।

3. मौजूद स्टॉक गिनें

ऑर्डर देने से पहले देखें कि आपकी दुकानों और गोदाम में क्या है, और कितना पुराना है। पिछले साल का बचा माल इस साल का पहला ऑफ़र बन सकता है — या नया माल आने से पहले क्लियर करना पड़ सकता है।

4. जल्दी ऑर्डर दें, और लिखकर रखें

सप्लायर को पर्चेज़ ऑर्डर और कारीगर को काम जल्दी, तारीख़ों के साथ दें। माल आए तो ऑर्डर से मिलाएँ, क़ीमत तय करें और उसी दिन टैग छापें, ताकि कुछ भी पीछे थैली में पड़ा न रहे।

5. जेब के हिसाब से ऑफ़र तय करें

त्योहार के ऑफ़र पहले से तय करें और कुछ नमूने के बिलों पर आज़माएँ: क्या डिस्काउंट आपके मार्जिन के अंदर रहता है? और क्या वह वहीं लगता है जहाँ आपने सोचा था?

6. काउंटर और टीम तैयार करें

भीड़ वाले दिनों में बिल तेज़ चाहिए। देख लें कि हर कैशियर ग्राहक के कपड़ा ट्राई करते समय बिल रोक सके, स्प्लिट पेमेंट ले सके और मदद बुलाए बिना बदली कर सके।

ग्राहक ने जो माँगा पर आपके पास नहीं था, उसे साइज़ और रंग के साथ लिख लें। वही अगले सीज़न की ख़रीद की सूची है।

त्योहार के बाद

जो नहीं बिका, उसे सीज़न रहते ही क्लियर करें। आपकी तय की हुई क़ीमत पर योजना वाला क्लियरेंस, भूले हुए शेल्फ़ से बेहतर है।

और गाइड

अपनी दुकान में आज़माएँ

30 दिन मुफ़्त — हिन्दी, ગુજરાતી या English में।